भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव गुवारी निवासी वीरपाल ने थाने में दी गई तहरीर में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उसने रौसर कोठी स्थित एक सराफा दुकान पर पत्नी का सोने का हार गिरवी रखा था। दो अप्रैल को जब वह हार छुड़ाने गया तो सराफा व्यापारी ने हार देने से मना कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता कराई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद