फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति के परिजनों से मिले डीएम-सीडीओ

विज्ञापन
शहर के गदियाना ​स्थित आंगनबाड़ी वर्कर प्रीति के परिजनों से मिलते डीएम-सीडीओ। स्रोत : सूचना विभा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति के गदियाना स्थित आवास पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रीति के परिजनों ने डीपीओ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा था कि काम के दबाव और डीपीओ के दुर्व्यवहार करने के कारण मां की तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण उनकी जान चली गई। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती।
प्रीति ह्रदय रोग की मरीज थीं। मामला तूल पकड़ने पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की जांच दी थी। शनिवार को डीएम, सीडीओ और एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा प्रीति के घर पहुंचे। डीएम ने परिजनों से कहा कि प्रशासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। शासन-प्रशासन से जो भी मदद होगी, की जाएगी। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें