फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेई की पत्नी ने की खुदकुशी, दुपट्टे से लटकता मिला शव

Fri, 11 Apr 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतका गोल्डी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली में सिंचाई विभाग में तैनात जेई प्रदीप तोमर की पत्नी गोल्डी (40) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में दुपट्टे के सहारे रोशनदान से लटका मिला। मरने से पहले उन्होंने देर रात तक मोबाइल फोन देखा। बच्चे के सोने के बाद आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र की हाजी बिल्डिंग निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी पत्नी गोल्डी कुछ साल से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। उसका काफी उपचार कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वह बुधवार को बरेली में थे। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी की मौत की उन्हें सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि सुबह जब मां झाड़ू लगाने के लिए उठीं, तब उन्होंने पर्दे के नीचे पत्नी के पैर लटके हुए देखे। उनके चीखने पर सभी की आंखें खुल गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ घर में लग गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गोल्डी व उनका बेटा देर रात तक मोबाइल फोन देख रहे थे। इसके बाद बेटा सो गया। इस बीच गोल्डी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं, प्रदीप तोमर पत्नी की मौत से बेसुध हो गए। मोहल्ले वालों ने उन्हें संभाला।

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। सूचना के आधार पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है।



यूट्यूब पर देखा कैसे बनाते हैं फांसी का फंदा

- गोल्डी देर रात तक मोबाइल फोन चलाती रही। परिजनों के अनुसार, गोल्डी ने यूट्यूब पर फांसी का फंदा लगाना सीखा, जो सर्च हिस्ट्री दिख रहा है। उनके दो बेटे शौर्य और कुशाग्र हैं। दोनों मां की मौत से बेसुध हो गए हैं।

मृतका गोल्डी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें