शाहजहांपुर। सीडीअी डॉ. अपराजिता सिंह ने जनशिकायतों के निस्तारण के लिए सभी विकास खंडों में कार्यरत जूनियर इंजीनियरों के लिए कार्यालय उपस्थिति का रोस्टर निर्धारित किया है। जारी आदेशानुसार सभी जेई संबंधित विकास खंड कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
जेई चेतन मिश्रा (मो. 9454794042) सप्ताह के अलग-अलग दिनों में सिंधौली, पुवायां, तिलहर, कटरा, निगोही, आदि में निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे। रंजन कुमार (मो. 9453643585) जलालाबाद, भावलखेड़ा, ददरौल एवं कांट में शिकायतों को सुनेंगे।
उत्कर्ष श्रीवास्तव (मो. 8528409782), अजय कुमार (मो.8887949402), अजय भारती (मो. 8007910285), उपेंद्र शुक्ला (मो. 7497938647) एवं आयुष (मो. 9260910070) को भी संबंधित विकास खंडों में सोमवार और बृहस्पतिवार को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। संवाद