फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 18 मिली मीटर हुई बारिश, बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार

Thu, 26 Sep 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पंखी चौराहे पर बारिश में भीग कर जाता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश होने से बुधवार को मौसम सुहाना हो गया। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश से धान समेत गन्ना की फसल को फायदा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को 18 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बारिश से किसानों को मिली राहत
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से हो रही तेज धूप से धान और गन्ना की फसल में किसानों को बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही थी। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। धान और गन्ना की फसल को काफी फायदा हुआ है। इसके साथ ही सब्जियों आदि को बारिश से फायदा हुआ है।

पंखी चौराहे पर बारिश में भीग कर जाता बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें