फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गेंदबाजों की बदौलत फाइनल में जसवंत इलेवन

Tue, 23 Jul 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव टाह खुर्द कलां में खेले जा रहे शहीद अशफाक उल्ला खान क्रिकेट टूर्नामेंट में जसवंत इलेवन के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल की बदौलत जावेद इलेवन की टीम हर मोर्चे पर पिछड़कर 80 रन से सेमीफाइनल मैच हार गई।
विज्ञापन

सोमवार को पहले सेमीफाइनल मैच में जावेद इलेवन टाह खुर्द कलां के कप्तान तालिब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। पहले खेलने उतरी जसवंत इलेवन की टीम के खिलाड़ी गुरसेवक ने 33 गेंदों पर 68 और गुरप्रीत ने नौ गेंदों पर 17 रनों की धुआंधार पारी खेली। टीम ने 14 ओवर में छह विकेट पर 125 रन बनाए। जावेद इलेवन की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बॉबी कटारिया रहे। उन्होंने तीन विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी जावेद इलेवन की टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से विफल साबित हुए। पूरी टीम 7.3 ओवर में 46 रन ही बना सकी। जसवंत इलेवन के गेंदबाज कुनाल ने चार और सुरली ने तीन विकेट लिए। गुरसेवक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग श्यामपाल और शकील ने की। कमेंटरी जसीम रजा खान और स्कोरिंग सलमान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें