मैन ऑफ दि सीरिज का पुरस्कार देते ग्राम प्रधान। स्रोत आयोजक
खुटार। गावं टाह खुर्द कलां में खेले जा रहे शहीद अशफाक उल्ला खां क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जसीम इलेवन ने सतनाम इलेवन को हरा कर कप जीत लिया।
फाइनल मैच में जसीम इलेवन के कप्तान जसीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जसीम इलवेन के खिलाड़ियों ने सतनाम इलवेन भटनौरा के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 15 ओवर में नौ विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। अरुण ने 28 गेंदों पर 80 रन बनाए। जैश ने 24, इमरान और रिजवान ने 25-25 रन बनाए। सतनाम इलेवन के खिलाड़ी कुनाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सतनाम इलेवन की टीम 11.3 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नौशाद ने 51 रन बनाए। जसीम इलवेन के अरुण ने दो और विपिन ने तीन विकेट लिए। अरुण को मैन ऑफ द मैच और पालिद गैंबलर को मैन ऑफ द सीरिज घोषित किया गया। फाइनल में अंपायरिंग श्यामलाल और जुनैद ने की। स्कोरिंग सलमान ने और कमेंटरी आतिफ रजा ने की। ग्राम प्रधान शाहिद खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।