फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेल अधीक्षक पर मंदिर में पूजा करने स रोकने का आरोप

Sat, 27 Jul 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार की काॅलोनी परिसर में बने मंदिर में आमजन को पूजा करने से रोकने का मामला प्रकाश में आया है। शहर के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी रवि शर्मा की पत्नी प्रीति वर्मा ने डीएम को पत्र भेजकर जेल अधीक्षक पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रीति ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को पूजा करने जेल के सामने मंदिर में आई थीं। दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से हटने के लिए कहने पर वह नाराज हो गया। आरोप है कि उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्हें पूजा नहीं करने देने की धमकी दी। उस व्यक्ति ने खुद को जेल अधीक्षक मिजाजी लाल बताया। पत्र में बताया कि जेल कर्मियों से जबरन उन्हें मंदिर से निकलवा दिया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल का परिसर प्रतिबंधित क्षेत्र होता है। वहां मंदिर में किसी भी भक्त को आने से नहीं रोकते हैं। महिला जिस समय आई। उस समय अधिकारियों का परिवार पूजा कर रहा था। वह सभी को ढकेलते हुए अंदर तक चली गई। बाहर उनके पति से पूछा तो वह अभद्रता करने लगे। किसी को भी पूजा करने से नहीं रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें