फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विपिन के हरफनमौला प्रदर्शन से जसीम इलेवन फाइनल में

Wed, 24 Jul 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव टाह खुर्द कलां में खेले जा रहे शहीद अशफाक उल्ला खान क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मंगलवार को जसीम इलेवन टाह ने मलिका इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मलिका इलेवन के कप्तान अभिषेक सिंह ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका निर्णय गलत साबित हुआ। जसीम इलेवन के खिलाड़ी विपिन के चार विकेट जल्द लेने के कारण मलिका इलेवन की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 68 रन ही बना सकी।
मलिका के नौशाद ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया। जसीम इलेवन के खिलाड़ियों की बढि़या फील्डिंग के चलते मलिका इलेवन के खिलाड़ी रन गति नहीं बढ़ा सके।
जवाब में खेलने उतरी जसीम इलेवन टाह की टीम ने 7.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 69 रन बनाकर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। विपिन ने सात गेंदों पर 28 रन बनाए। मलिका के मोहित और नौशाद ने दो-दो विकेट लिए। विपिन को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। दूसरे सेमीफाइनल में अंपायरिंग श्यामपाल और आसिफ ने की। कमेंटरी आतिफ खान ने और स्कोरिंग सलमान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें