माध्यमिक कॉलेजों की जनपद स्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता केे सीनियर और सब जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज का दबदबा रहा और दोनों ही वर्गों में इसी स्कूल की टीमों ने विजयश्री हासिल की। सीनियर में मिथिलेश कुमारी इंटर कॉलेज कलान उपविजेता बना। इसी सब जूनियर वर्ग में मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज उपविजेता बना। इससे पूर्व मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विजेताओं के अलावा जीआईसी, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, डीएस इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा, नेव इंटर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज रोजा की टीमों ने भी प्रतिभाग किया था।
आयोजन में जीआईसी के क्रीड़ा प्रभारी रत्नेश शुक्ला, अनिल मालवीय, पच्चालाल, राम कुमार गंगाराम प्रेमी, राहुल सिंह, अजीत कुमार सिंह, राम निरंजन वर्मा, बृजेश यादव, वसीम आदि व्यायाम शिक्षकों का योगदान रहा।
स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता 29 को
हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध हुए मेजर ध्यान चंद्र का जन्मदिन 29 अगस्त को खेल पर्व के रूप में मनाया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि इस दिन परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि अपने विद्यालय की टीम का पंजीकरण 27 अगस्त तक करा दें, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। अधिक जानकारी के लिए स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।