फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांके: शशांक

Sat, 03 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर के सपा नेता और एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में भरपूर विकास हुआ है। विपक्षी सपा की लोकप्रियता से बौखलाकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाने वाले खुद के गिरेबान में झांककर देखें। 
शशांक यादव शनिवार को पुवायां सपा के बूथ प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा को गुंडों की पार्टी बताने वाले भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य पर गंभीर अपराध के तमाम मुकदमे दर्ज हैं और बसपा की सरकार में मायावती के 16 मंत्री जेल गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की काठ की हांडी एक बार लोकसभा चुनाव में चढ़ चुकी है, प्रदेश में भाजपा बुरी तरह पराजित होगी। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। यह दलबदलू नेता जनता के कभी हितैषी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि पुवायां विधानसभा के देवकली, ढका घनश्याम और बिलंदापुर में 29 करोड़ की लागत से 10 एमवीए के बिजली उप केंद्र बनेंगे, इससे बिजली की समस्या दूर होगी। विधायक शकुंतला देवी ने कहा कि विधानसभा के सभी बूथ प्रभारी प्रशिक्षण के उपरांत अपने बूथ क्षेत्र में पार्टी की नीतियां लोगों को बताएं। 
विज्ञापन

शिविर को रणंजय सिंह यादव, रिजवान खां, अनवर अली, केपी सिंह यादव, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, गोपाल अग्निहोत्री सहित तमाम नेताओं ने संबोधित किया। संचालन जगजीत सिंह टंाडे ने किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें