फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर सीएचसी में फिर नहीं लगा जन आरोग्य मेला

Mon, 29 Jul 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर सीएचसी पर जन आरोग्य मेले में खाली पड़ी कुर्सी-मेज। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। सीएचसी में रविवार को लगने वाला जन आरोग्य मेला इस बार भी नहीं लगा। डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं पहुंचे। कक्ष के बाहर कोई भी पोस्टर-बैनर नहीं लगा था। कक्ष का दरवाजा भी बंद था और अंदर कुर्सी-मेज पड़ी थी।
विज्ञापन

आरोग्य मेले की व्यवस्था संभालने वाले फार्मासिस्ट अब्दुल कयूम चिश्ती ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि बंथरा स्थित रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज से 11:30 बजे कोई डॉक्टर आए थे। मरीजों के नहीं मिलने पर वह चले गए। इसी तरह गांव राजनपुर स्थित पीएचसी में जन आरोग्य मेले के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। फार्मासिस्ट सुरेश ही मरीजों को देखते रहे। यही हाल गांव रमापुर स्थित पीएचसी का भी रहा। फार्मासिस्ट संजीव मरीजों की नब्ज टटोलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें