फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमौर और ककरा उपकेंद्र में भरा पानी, बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 13 Jul 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जमौर और ककरा उपकेंद्र में पानी भरने से शुक्रवार को यहां से पोषित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। औद्योगिक क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। ककरा के पैनल तक पानी नहीं पहुंचने पर कुछ इलाकों की ही बिजली बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन

गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी बृहस्पतिवार को आवास विकास उपकेंद्र के अंदर घुस गया था। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शुक्रवार को जमौर उपकेंद्र में पानी भरने के साथ ही ककरा उपकेंद्र तक भी पानी पहुंच गया। हालांकि, यहां पैनल तक पानी नहीं पहुंचा। इस वजह से कुछ हिस्सों की आपूर्ति जारी रही।
एसई जेपी वर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं दी जा रही। शेष इलाकों में बिजली आ रही है। खन्नौत नदी का पानी कम हाेने के बाद सिटी पार्क उपकेंद्र से जुड़े लोदीपुर के कुछ हिस्सों में आपूर्ति बहाल हुई है। हथौड़ा उपकेंद्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली नहीं दी गई।
विज्ञापन


-
100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब, बिजली को तरसे लोग
निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर नाइयों वाली मस्जिद के पास 100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके चलते दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे आसपास के करीब दो सौ उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें