फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से रोजा ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक ट्रक खराब हो गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीतापुर की तरफ से आ रहा ट्रक अचानक रोजा ओवर ब्रिज पर बीच सड़क पर बंद हो गया। ट्रक खराब होने के कारण उसको सड़क किनारे नहीं किया जा सका। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में रोडवेज बसें भी फंस गईं। बसों में बैठे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना पर रोजा थाना पुलिस ने ओवरब्रिज के पास पहुंचकर क्रेन की मदद से खराब ट्रक को सड़क किनारे किया। उसके बाद सड़क के दोनों ओर जाम में फंसे वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर जाम को खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें