फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा ओवरब्रिज पर लगा जाम, दोनों ओर लगीं वाहनों की लंबी कतार

विज्ञापन
रोजा में जाम से लगी ट्रकों की लाइन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा ओवर ब्रिज पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को सुबह 11 बजे दो वाहन आमने-सामने आ जाने से ओवरब्रिज पर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अभी तक मंडी में धान की अधिक आवक होने के कारण जाम लगा करता था लेकिन इस समय मंडी में धान भी नहीं आ रहा है। रोजा ओवरब्रिज पर एक तरफ से बाहर निकलने का आदेश है, लेकिन संकरा रोड होने के कारण दोनों ओर से जब वाहन जल्दबाजी के कारण निकलते हैं तो फंस जाते हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। जाम से छुटकारा के लिए प्रशासन ने दो एसआई और 10 कांस्टेबल दिए थे, जिनकी ड्यूटी मंडी गेट, रोजा ओवरब्रिज और जमुका तिराहे पर लगाई गई थी। लेकिन फिर भी जाम से छुटकारा नहीं मिल पाया। रविवार सुबह 11 बजे सीतापुर की ओर से भूसी भरी गाड़ी जा रही थी, तभी शाहजहांपुर की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। दोनों आमने-सामने पुल के ऊपर आ गए। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद बमुश्किल जाम खुलवाया। करीब घंटेभर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें