जलालाबाद में संकुल प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। शिक्षणेत्तर संकुल की एथलेटिक्स व खेलकूद प्रतियोगिता पीलीभीत के चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। इसमें नगर के राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 33 छात्र-छात्राओं ने पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रियम प्रिय दीक्षित ने चार मीटर की दौड़ व ऊंची कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण व गोला फेंक में रजत, सागर गुप्ता ने दो सौ मीटर में रजत, आलोक कुमार ने सौ मीटर में रजत, अभय राजपूत ने ऊंची कूद में कांस्य व त्रिकुड़ में रजत, वैभव सिंह ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अमर पाल ने सौ मीटर दौड़ में कांस्य तथा चक्का फेंक में स्वर्ण, वैभव ने दो सौ मीटर दौड़ में रजत, जितिन ने आठ सौ मीटर की दौड़ में रजत तथा दिव्यांश ने गोला, चक्का व भाला फेंक तीनो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया।
बालिका वर्ग में दिव्या सिंह ने छह सौ मीटर दौड़ में, सुहानी अग्निहोत्री ने 15 सौ मीटर की दौड़ में, मुस्कान ने चक्का फेंक में, कशिश ने लंबी कूद में तथा संयोगिता भारद्वाज ने आठ सौ मीटर की दौड़ में रजत पदक हासिल किया। परी कोहली ने सौ मीटर की दौड़, चक्का फेंक व ऊंची कूद में कांस्य हासिल किया। आंचल ओमर ने दो सौ मीटर की दौड़ में गोला फेंक में तथा लंबी कूद में कांस्य पदक जीता और माही गुप्ता ने नौ सौ मीटर की दौड़ व चक्का फेंक में रजत पदक हासिल किया।
17 साल से कम उम्र के बालक वर्ग की आयोजित हुई रिले रेस में अभय पाल, जितिन कुमार, वैभव मिश्रा व रोहित यादव ने रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के विजेताओं का विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।