थाना कलान क्षेत्र के गांव धोबी नगला में मंगलवार की शाम एक सियार ने घर में घुसकर बच्ची पर हमला करके घायल कर दिया। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव धोबी नगला निवासी ओमप्रकाश के घर में शाम करीब सात बजे एक सियार घुस गया। सियार ने उनकी तीन वर्षीय बेटी के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। बच्ची की चीखपुकर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर सियार को जंगल में दौड़ाया। इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार है।