फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साउथ सिटी कॉलोनी में पहुंचा सियार, बच्चों को दौड़ाया

Thu, 04 Jul 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
साउथ सिटी कॉलोनी में रेस्क्यू किया गया सियार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित साउथ सिटी कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सियार घुस गया। उसने कॉलोनी में खेल रहे कुछ बच्चों पर हमले का प्रयास किया तो कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। पार्षद की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर शाम कॉलोनी वासियों की मदद से जाल डालकर सियार को पकड़ लिया। बाद में वन विभाग की टीम ने सियार उचौलिया के जंगल में छुड़वा दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे कॉलोनी में सियार को देखा गया। पहले तो लोग उसे कुत्ता समझते रहे। बाद में जब सियार ने कॉलोनी में खेल रहे कुछ बच्चों पर हमला किया तो हड़कंप मच गया। देखते-देखते वहां मजमा लग गया। भीड़ देखकर सियार इधर-उधर भागने लगा। कई घरों में भी घुसने का प्रयास किया। कॉलोनी के ईशान अरोड़ा, अनिल वर्मा, रोहित, गोपाल विश्वास आदि ने पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला को मामले की जानकारी दी। पार्षद ने चौक कोतवाली पुलिस और वन विभाग को सूचना देकर टीम भेजने का अनुरोध किया।
वन क्षेत्र अधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद, डिप्टी रेंजर अजय राना, वन दारोगा सुशील कुमार आदि टीम के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सियार की तलाश में पहले कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया। टीम ने बिना पिंजरे के सियार को पकड़ने से हाथ खड़े कर दिए। बाद में कॉलोनी वासियों की मदद से जाल लगाकर झाड़ियों में छिपे सियार को पकड़ लिया। रेंजर शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए सियार को उचौलिया के जंगल में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें