फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रासिंग के हाइटगेज में फंसा कंटेनर, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। गुवाहाटी से चाय पत्ती लेकर हरियाणा जा रहे कंटेनर ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज में फंस गया। चालक ने कंटेनर निकालने की कोशिश की तो एक साइड से हाइटगेज टूट गया और कंटेनर के ऊपर टिक गया। करीब ढाई घंटे बाद बरेली से क्रेन मंगाकर हाइटगेज उठाकर कंटेनर निकाला गया। इस दौरान ट्रैफिक वनवे कर दिया गया, जिससे हाईवे पर करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं मौके पर पहुंची आरपीएफ ने कंटेनर कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गुवाहाटी से चाय पत्ती लादकर हरियाणा जा रहा कंटेनर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, लेकिन ऊंचाई अधिक होने की वजह से कंटेनर क्रॉसिंग के पास लगे हाइटगेज में फंस गया। चालक पंजाब के गुरमीत सिंह ने कंटेनर को आगे बढ़ाया तो एक साइड से हाइटगेज टूटकर कंटेनर के ऊपर टिक गया। गेटमैन अजीत पाल ने बिलपुर स्टेशन मास्टर को मामले की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। उधर हाइटगेज में कंटेनर फंसने के बाद बरेली की तरफ जाने वाला ट्रैफिक थम गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात सिपाहियों ने ट्रैफिक वन वे करके वाहनों को पास कराया। इसके बाद करीब छह बजे हाइटगेज की बैल्डिंग कराकर उसकी मरम्मत की गई। तब कहीं बरेली की ओर जाने वाला ट्रैफिक शुरू हो सका। करीब छह घंटे तक वन वे ट्रैफिक पास हो पाने की वजह से नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। रेलवे क्रॉसिंग के जाम से निपटने को थाने के दो दरोगाओं की अलग- अलग प्वाइंट पर ड्यूटी लगानी पड़ी। इसके बाद भी नेशनल हाईवे पर वाहनों को देर शाम तक जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें