फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादल छाए रहेंगे, उमस की वजह से बूंदाबांदी के बन रहे आसार

विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर बाइक पर बैठकर गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने के साथ ही रविवार रात में मामूली बूंदाबांदी हुई। इसके असर से न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई।
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब दो मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है और उमस बढ़ी हुई है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें