मिर्जापुर। कोलाघाट पैंटून पुल को ठीक हुए एक दिन भी नहीं बीता। बुधवार को ओवरलोड वाहन के गुजरने से पुल फिर खराब हो गया। लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली निकलने के बाद दो पैंटून नदी में बैठ गए। इससे एक पैंटून पुल से आवागमन बंद हो गया।
कोलाघाट में आने और जाने के लिए बने दो अलग-अलग पैंटून पुल से पांच टन भार वाले वाहनों के निकलने की अनुमति लोक निर्माण विभाग ने दी है, लेकिन इन यहां से दस से बीस टन भार वाले वाहन भी निकाले जा रहे हैं। कोलाघाट पुल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की भी ड्यूटी रहती है। फिर भी पुल से क्षमता से अधिक भरे वाहनों को निकाला जा रहा है। एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी रथिन सिन्हा ने बताया कि कोलाघाट पुल से अधिक वजन के वाहनों को लाने-ले जाने के लिए रोक लगाई है। लेकिन लोग मानते ही नहीं है। मैंने पुलिस अधीक्षक से पुल पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की गई थी, लेकिन उपलब्ध नहीं कराई गई। कोलाघाट पुल पर पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए।