शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार की पुलिस ने 28 साल के बाद दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे के दूसरे आरोपी मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। दोनों ही टीमों ने ट्रक चालक मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी की गिरफ्तारी के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख किया है।
चार मार्च को लखनऊ की महिला के द्वारा दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस ने 31 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया था। उसके दूसरे भाई मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी को वांछित करार दिया। दोनों पर साल 1994 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। उस समय महिला की उम्र 12 वर्ष थी।