फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार रात में लगातार हुई बारिश, सोमवार को दिनभर डराते रहे काले बादल

विज्ञापन
-शाहजहांपुर में सोमवार को आसमान पर दिन भर काली घटाएं मंडराती रहीं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चक्रवाती तूफान नोरू के कारण बारिश का कहर रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक जारी रहा। इस दौरान 15 मिलीमीटर पानी बरसा। हालांकि, दिन निकलने पर बूंदाबांदी थम गई, लेकिन आसमान में मंडराती काली घटाएं दोपहर बाद तक किसानों को डराती रहीं। चार दिन में 110 मिमी पानी गिरने के बावजूद बारिश के आसार दिनभर बने रहे।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी शाम करीब सात बजे के बाद धीमी पड़ गई थी। सुबह दिन निकलने तक बूंदाबांदी होती रही, लेकिन काले-भूरे बादल आसमान की घेराबंदी किए रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए मध्यम धूप निकली। दिन में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर 12 बजे से हवा के झोंके बढ़ने के साथ फिर से बादल मंडराने लगे। दोपहर तीन बजे के बाद इतने घने बादल हो गए कि सूर्यास्त जैसा नजारा पैदा हो गया, लेकिन बारिश थमी रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार अभी वायुदाब सामान्य अंक के करीब है। इसलिए बूंदाबांदी और बारिश का दौर अगले दो दिन यानी बुधवार तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जैतीपुर में खेतों में गिरीं कई फसलें
जैतीपुर। किसानों के लिए आफत बनी भारी बरसात से ग्रामीण जन जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। खेतों में खड़ीं धान, तिल आदि फसलें जमीन पर लेट गई हैं। कटी फसल खेत में ही पानी में डूबी हुई हैं। इससे किसान बेहद परेशान हैं। केसीनगला, खेड़ा बझेड़ा, बझेड़ा भगवानपुर, बिहारीपुर, जगदीशपुर, मरेना, भिटारा आदि कई गांवों में किसानों को फसलों की व्यापक हानि हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें