फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रवृत्ति लेने के लिए एकमुश्त प्रवेश शुल्क जमा करना उचित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने परिसर के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति को लेकर विशेष सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर कमलेश गौतम ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क एकमुश्त जमा करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रो. कमलेश के अनुसार छात्रवृत्ति पोर्टल पर फीस एक बार ही अपलोड की जा सकती है। ऐसे में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपना प्रवेश शुल्क एकमुश्त जमा करना होगा, ताकि पोर्टल पर पूरी फीस अपलोड की जा सके और उन्हें पूर्ण छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
वहीं, जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं करना है, वे अपनी सुविधा के अनुसार प्रवेश शुल्क एकमुश्त या सेमेस्टरवार जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें