फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओसीएफ कॉलेज को शुरू कराने के लिए सदन में उठाया मुद्दा

विज्ञापन
सदन में मुद्दा उठाते सांसद अरुण सागर। स्रोत: स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ इंटर काॅलेज के बंद होने के मुद्दे को लोकसभा सदस्य अरुण सागर ने सदन में उठाया। उन्होंने नियम 377 के अधीन पत्र देकर मांग की कि ओसीएफ इंटर काॅलेज को रक्षा मंत्रालय के जरिये प्रारंभ किया जाए। इससे उनके संसदीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि ओसीएफ इंटर कॉलेज पूर्व में ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी के अधीन संचालित एक प्रतिष्ठित संस्थान था। उसके बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने बताया कि जिले में केवल दो केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें सीटें अत्यंत सीमित हैं। उन्होंने सदन में निवेदन किया कि प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करते हुए ओसीएफ इंटर कॉलेज शाहजहांपुर को रक्षा मंत्रालय से पुनः प्रारंभ किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें