फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाढ़ से बचाव के लिए पुलियों पर लगाए जाएंगे लोहे के गेट

विज्ञापन
शहर में गर्रा नदी के ​किनारे पुलिये का निरीक्षण करती प्रशासनिक टीम। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संभावित बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन ने कवायद तेज की है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने गर्रा नदी के तट पर स्थित सात पुलियों का निरीक्षण किया। बाढ़ के प्रवाह को कम करने के लिए यहां लोहे के फ्लैप गेट या रेगुलेटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सात कलवर्ट / पुलियों पर लोहे के फ्लैप गेट या रेगुलेटर लगाने के लिए अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर, सहायक अभियंता सतपाल सिंह और राजस्व टीम ने मौजमपुर कैनाल से नगरिया मोड़ तक इन पुलियों का जायजा लिया।
इस दौरान मार्गों के उच्चीकरण कार्य का भी अवलोकन किया गया। बरेली के नलकूप खंड वर्कशॉप से भी एक सहायक अभियंता ने कलवर्ट का निरीक्षण किया। एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि तहसील सदर क्षेत्र में गर्रा नदी के किनारे बनी कलवर्ट और पुलियां बाढ़ के समय नदी का पानी आबादी क्षेत्रों में ले आती हैं।
विज्ञापन

इससे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा होती है। फ्लैप गेट या रेगुलेटर लगाने से बाढ़ के दौरान पानी के बहाव को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस निरीक्षण और अध्ययन के आधार पर एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यह प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें