फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोने में निवेश होगा कम, सामान्य खरीदारी पर असर नहीं...

विज्ञापन
रीना सक्सेना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक साल तक सोने की गैरजरूरी खरीदारी से परहेज करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सराफा व्यापारियों का मानना है कि गैरजरूरी और निवेश के लिहाज से की जाने वाली खरीद कम होगी। सहालग सीजन में और सामान्य तौर पर की जाने वाली खरीदारी चलती रहेगी। हालांकि प्रधानमंत्री की अपील के बाद कारोबारियों में हलचल नजर आ रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले में सराफे की करीब आठ-नौ सौ दुकानें और शोरूम हैं। प्रतिवर्ष लगभग सौ किलो सोने की खरीद-फरोख्त होती है। करीब 18 प्रतिशत खरीद आभूषणों में और लगभग 82 प्रतिशत खरीद निवेश के लिहाज से होती है। खासतौर पर सहालग के सीजन में सबसे अधिक सोने और उससे बने आभूषणों की बिक्री होती है। प्रधानमंत्री ने लोगों से सोने की गैरजरूरी खरीद न करने की अपील की है। सराफा कारोबारियों का मानना है कि लोग जरूरत के मुताबिक तो खरीद करेंगे ही। शादी-बरात में होने वाली खरीद कम नहीं होगी।

प्रधानमंत्री की ओर से की गई अपील का स्वागत करते हैं। लोगों का सोने के प्रति आकर्षण हमेशा से रहा है इसलिए इसका खरीदारी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लोग जरूरत के मुताबिक खरीदारी पहले से कर रहे हैं।
विज्ञापन

-विनोद सराफ, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन

सारा सोना बाहर से आता है। वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर प्रधानमंत्री की अपील स्वागतयोग्य है। जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोग जरूरत के मुताबिक जेवर खरीदेंगे। ज्वेलरी मेकिंग बिजनेस पर असर नहीं पड़ेगा।
-शाश्वत गुप्ता, सराफा कारोबारी


सोने के भाव में पिछले एक वर्ष में काफी इजाफा हुआ है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद हो सकता है कि जमाखोरी रुके और सोने के दाम में स्थिरता आए। ऐसे में आम आदमी अपनी जरूरत के मुताबिक खरीद कर सकेगा।
-रीना सक्सेना, मोहल्ला चेयरमैन कॉलोनी, तिलहर

प्रधानमंत्री की ओर से की गई अपील देशहित में है। हालांकि सरकार को यह भी सोचना चाहिए कि देशभर में लाखों सराफा व्यापारी और कारीगर हैं। उनके व्यापार और रोजगार पर असर नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन

-धीरज शर्मा, पुवायां

रीना सक्सेना

रीना सक्सेना

रीना सक्सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें