फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पति को अपमानित करने की जांच कराएंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिलसंडा (पीलीभीत) क्षेत्र के मरौरी खास गांव मेें बीसलपुर के तत्कालीन सीओ द्वारा पूर्व प्रधान पति को अपमानित किए जाने के मामले में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने शनिवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरी घटना का ब्योरा दिया। मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच कराकर सीओ पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत मरौरी खास की पूर्व प्रधान वीना अवस्थी के पति संजीव अवस्थी को बीसलपुर सर्किल के तत्कालीन सीओ विनीत सिंह ने महाशिवरात्रि से एक दिन पहले गांव के शिव मंदिर पर बुलाकर अपमानित किया।
पूर्व एमएलसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि पीलीभीत के एसएसपी ने जांच में दोषी पाए गए सीओ को बीसलपुर से हटा दिया है, लेकिन इस अमानवीय घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित कर न्याय हित में कार्रवाई होना आवश्यक है। पूर्व एमएलसी के मीडिया प्रभारी शाहनवाज अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से जांच और उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें