फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के लिए आज से होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई एजुकेटर) के 160 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार सोमवार से विकास भवन सभागार में शुरू होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन करा चुके 398 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। प्रतिदिन करीब 80 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थियों की नामावली बीएसए कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। कार्यदायी फर्म की ओर से सभी अभ्यर्थियों को दूरभाष और ई-मेल के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

साक्षात्कार प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए छह सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता सीडीओ करेंगे।। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें