फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के रिजल्ट में गुम गईं हाईस्कूल छात्रों की खुशियां

Mon, 18 May 2015 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा का एक साथ रिजल्ट घोषित होने से हाईस्कूल का परीक्षाफल दब गया। स्कूल-कॉलेजों ने भी सुविधानुसार पहले इंटर के रिजल्ट को ही तरजीह दी। वह इसलिए कि इंटर में डिवीजन आनी थी और हाई स्कूल में ग्रेडिंग थी। ग्रेडिंंग के बावजूद हाई स्कूल का रिजल्ट अपेक्षानुरूप नहीं रहा। क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाई स्कूल में सिर्फ 77.51 प्रतिशत परीक्षार्थी ही सफल हो पाए।
विज्ञापन

परीक्षाफल घेषित होने की आपाधापी में हाई स्कूल के  केवल वही बच्चे खुशी मना सके, जो हायर सेकेंडरी स्कूल में ही पढ़ते थे। इंटरमीडिएट स्कूल में हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले छात्रों का उत्साह 12वीं के रिजल्ट ने धो डाला। यही कारण रहा कि इन कॉलेजों में इंटर के छात्र ही खुशी में ज्यादा उछल-कूद करते देखे गए। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूलों में केवल एक ही कक्षा का रिजल्ट घोषित होना था, इसलिए वहां इन छात्र-छात्राओं ने जमकर खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें