फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंतर मंडलीय टीम ने राशन दुकान का किया निरीक्षण

Thu, 05 Nov 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। शासन के निर्देश पर बुधवार सुबह सहारनपुर से आई अंतर मंडलीय टीम ने कस्बे में उचित दर की राशन दुकान का निरीक्षण किया। टीम ने गांव में घूमकर राशन कार्डधारकों से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। कार्डधारकों से तय मात्रा में राशन मिलने और वितरण के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में पूछा गया। इसके बाद टीम ने दुकान की व्यवस्थाओं और राशन वितरण प्रक्रिया को परखा। जांच में कोई कमी नहीं मिली और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक शौदान सिंह, आलोक कुमार, कोटेदार अर्जुन सिंह, बलराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें