शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 21 सितंबर की सुबह बेटी कॉलेज जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि मौजाम बेटी को ले गया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद