फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू नेत्री ने लगाया धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मोहल्ला गांधीनगर निवासी भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मालती कश्यप ने शाहजहांपुर हाईवे पर रिहायशी क्षेत्र के पास एक होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायत करने पर होटल के संचालक और उसके साथियों पर गाली-गलौज कर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाकियू नेत्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि होटल में अनैतिक कार्य की कुछ दिन पहले एसडीएम से शिकायत करने पर होटल के संचालक ने मोबाइल पर धमकाते हुए शिकायत वापस लेने के लिए कहा। मना करने पर सोमवार दोपहर रास्ते में मिले होटल के संचालक और उसके साथियों ने गाली-गलौज पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि जांच कराकर जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें