फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज धूप में गर्मी व उमस ने किया लोगों को बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, वायुदाब गिरा होने से ऊंचाई पर हल्के बादल रहने की संभावना है। उमस बढ़ने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
उन्होंने बताया कि आर्द्रता 69 फीसदी है इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पूर्वी हवा चल रही है और वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से ऊंचाई पर बादल रहने की संभावना है। पूर्वी हवा के चलने की वजह से उमस और तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें