फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज धूप और उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस और भीषण गर्मी ने बृहस्पतिवार को लोगों को काफी परेशान किया। वायुदाब बढ़ने से अभी उमस और तापमान में और इजाफे की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से वातावरण में आर्द्रता 35 फीसदी रहने से नमी में कमी आई है। वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से तापमान में वृद्धि होने के साथ उमस बढ़ने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें