फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदू संगठनों के आरोप की जांच के लिए खुफिया एजेंसियां सक्रिय

Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कमलबाग मोहल्ल के एक घर में बाहरी लोगों के आने के बाद धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बाहर से आए लोग कहां के रहने वाले थे।
विज्ञापन


14 मार्च की रात दस बजे दो कारों से कुछ लोग नगर के मोहल्ला कमलबाग में एक घर में आए थे। यहां प्रार्थना आदि के दौरान चर्चा फैल गई कि कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराने के लिए आए हैं। इस पर विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। इस पर बाहर से आए लोग भाग निकले थे, जिस घर में लोग आए थे, उनका कहना था कि कैंसर रोगी की प्रार्थना के लिए लोगों को बुलाया था। धर्म परिवर्तन की बात निराधार है। पुलिस ने 15 मार्च को इस मामले में कमलबाग के दीपू सक्सेना, अमर सक्सेना, भगवादास, सुभाषनगर के आकाश गुप्ता का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। अब इस मामले में स्थानीय खुफिया इकाई सक्रिय हो गई है और बाहर से आने वाले लोगों का पता लगाने में जुट गई है, जिस घर में लोग आए थे और जिनका चालान किया गया था, वे भी पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं और जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


-



मामले की जांच चल रही है। कौन लोग कहां से आए थे, इसकी जानकारी कराई जा रही है।

-पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें