मीरानपुर कटरा। मंडलायुक्त की बैठक में शामिल होने बरेली जा रहे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कुछ देर पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में ठहराव लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत के ईओ शिवलाल राम को मुख्य बाजार मार्ग पर जलभराव की समस्या खत्म करके सरकारी तालाब का सुंदरीकरण जल्द कराने के निर्देश दिए।
डीएम के आने की जानकारी पाकर वहां पहुंचे समाजसेवी समीर गुप्ता ने नगर की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या पर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि नगर पंचायत के तालाबों पर भूमाफिया के कब्जे होने से नाले-नालियाें का पानी मुख्य बाजार मार्ग पर भरने लगा है। इस पर डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ईओ को जरूरी दिशा निर्देश।
इससे पहले उन्हाेंने एसडीएम सदानंंद सरोज से मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का ब्योरा लिया और इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद