फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जर्जर भवन में बच्चों को न बैठाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में युग्मन (पेयरिंग) किए जा रहे विद्यालयों एवं निपुण परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में बैठक की। बैठक में डीएम ने जर्जर भवनों में किसी भी हाल में बच्चों को न बैठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय पेयरिंग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय की दूरी एक किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है, उन्हीं विद्यालयों में पेयरिंग की कार्रवाई की जाए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पेयरिंग की जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निपुण परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित कराई जाए। कहा कि कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र छपवाया जाए। डीएम ने 12 जुलाई की हुई परीक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पर्यवेक्षक लगाए जाएं। 12 जुलाई की परीक्षा में जिन विद्यालयों में सी, डी एवं ई अधिक ग्रेड आए हैं, उन्हें डीएम ने चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगस्त में 80 प्रतिशत से कम रिजल्ट आने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संबंधित बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगस्त माह की परीक्षा में अधिक ई ग्रेड आने पर संबंधित प्रधानाचार्य एवं बीईओ का वेतन एवं वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जर्जर विद्यालय के भवनों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों में पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंश कुमार, डीडीओ ऋषि पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें