शाहजहांपुर। शारदा नहर खंड के वाईबाग में स्थित निरीक्षण भवन में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले एजेंडे के मुताबिक बिंदुओं पर चर्चा की गई। कटरा विधायक के प्रतिनिधि सुशील कुमार ने विद्युत निगम के किसी अधिकारी के बैठक में भाग न लेने पर नाराजगी जताई। इस पर उपाध्यक्ष ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंताओं के स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री के प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह ने बादशाहनगर फीडर पर रेलवे फाटक के निकट गोविंदनगर का ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग की। लंबी दूरी की विद्युत लाइनों पर खंभे लगाने की मांग की। इसके अलावा राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना शारदा नहर खंड के अंतर्गत रोजा रजबहा, चौढ़ेरा माइनर और सभी नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य ठीक से कराने का मुद्दा उठाया। संवाद