फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दान की धनराशि मंदिर के खाते में जमा करने के निर्देश

Thu, 22 Aug 2024 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर स्थित कचियानी खेड़ा हनुमान मंदिर पर एसडीएम जीत सिंह राय बैठक लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। कछियानी खेड़ा मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष एसडीएम जीत सिंह राय ने बुधवार को मंदिर परिसर में समिति के सचिव महंत रामलखन गिरि और सदस्यों के साथ बैठक कर मंदिर को दान में प्राप्त धनराशि का ब्यौरा लिया। उसे मंदिर के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंदिर के निर्माण के समय मंदिर की कमेटी का गठन हुआ था। मंदिर समिति के एसडीएम पदेन अध्यक्ष और मंदिर के महंत पदेन सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया था। इस दौरान मंदिर का एक बैंक खाता खोला गया था। इसमें मंदिर में आने वाली दान की धनराशि को मंदिर खाते में जमा करने की बात तय हुई थी। एसडीएम ने कार्यभार लेने के बाद आज मंदिर जाकर दान की रकम का हिसाब लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दान पात्र में 16 हजार 500 रुपये प्राप्त हुए। यह रकम मंदिर समिति के खाते में जमा कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें