फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की गर्रा नदी में डूबने से मौत

Thu, 22 Aug 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अ​भिषेक रंजन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
तिलहर/शाहजहांपुर। दोस्तों के साथ घूमने निकले थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार रंजन उर्फ मोंटू (22) की गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने 20 घंटे के बाद शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब दस बजे अभिषेक रंजन मोहल्ले के पवन गौतम, बीबीजई हद्दफ निवासी अभिनय चौधरी के साथ घूमने निकला था। तिलहर के राईखेड़ा गांव में गर्रा नदी में गिर गया। उसके डूबने पर रात करीब 11:28 बजे दोस्तों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि गर्मी अधिक होने की बात कहते हुए अभिषेक हाथ-पैर धोने नदी के किनारे गया था। वहां पैर फिसल जाने से नदी में डूब गया। रात में उसका कुछ सुराग नहीं लगा।
सुबह मिर्जापुर थाना क्षेत्र में तैनात आठवीं बटालियन पीएसी के गोताखोरों ने तलाश शुरू की। अभिषेक रंगकर्मी प्रियंका का सगा भाई और ऋषिकांत ऋषि का साला था। अभिषेक के माता-पिता का निधन हो चुका है। उसने जीटीआई से डिप्लोमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें