फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान के लिए संस्थाएं आईं आगे

Sun, 12 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
रक्तदान के लिए संस्थाएं आईं आगे
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल में लगने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए व्यापार मंडल, समाजसेवी संस्थाएं समेत अन्य लोगों ने अपना सहयोग देना शुरू कर दिया है। उद्योग व्यापार मंडल(मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने नगरवासियों, उद्यमियों और व्यापारियों से अपील की है कि इस शिविर अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें ताकि जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सके। बताया कि कुछ साल पहले नगरिया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में खून के अभाव में कई लोगों की जान चली गई थी। उस वाकये ने अंदर से झकझोर दिया। तब से यह लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। व्यापार मंडल और गुरुद्वारा कमेटी की ओर से लगने वाले शिविर में रक्तदान करते रहते हैं। कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ होने वाले रक्तदान शिविर में व्यापार मंडल समर्थन करता है। उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि उन्होंने जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लावारिस और अज्ञात लोगों की जान बचाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रखा है। जब भी इस प्रकार का कोई मरीज उनके पास पहुंचता तो ब्लडबैंक से उनके पास कॉल आ जाती है। वह अपने साथियों के साथ अक्सर रक्तदान करते रहते हैं। उनके व्यापारी साथी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लग रहे शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिवर में सक्रिय भागीदारी के लिए जेसीज क्लब ने पहल की है। क्लब की ओर से अपने सदस्यों को इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान की अपील की गई है। जेसीज क्लब के महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। क्लब ने भी अपनी ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में उक्त तिथि को साझे आयोजन की घोषणा की है। ताल डांस कोचिंग के डायेक्टर नितेश गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अब तक लगे सभी शिविरों में रक्तदान कर चुके हैं। इस बार के लिए उन्होंने शहरवासियों और युवाओं से रक्तदान की अपील की है कि रक्तदान यह सोचकर करें कि वह एक व्यक्ति की जान बचा रहे हैं। घायल और गर्भवती महिलाओं के लिए रक्तदान किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें