तिलहर। इंस्टाग्राम पर पनपे प्रेम प्रसंग के बाद एक युवक, युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों को तलाश लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने निजामपुर निवासी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अंकित का इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी बेटी से परिचय हुआ। आरोप है कि शुक्रवार सुबह अंकित उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने मुखबिर की सूचना पर बाइपास ओवरब्रिज के पास से दोनों को तलाश लिया।
प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि युवक और युवती को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के परिजनों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही है। यदि परिजनों के बीच सहमति नहीं बनती है, तो अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद