फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा थाने का दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 07 Jun 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में सीओ कार्यालय पर किसान नेताओं से वार्ता करते सीओ। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भाकियू प्रतिनिधिमंडल से अभद्रता के मामले में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सीओ से वार्ता में हल निकला तो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कूच कर दिया। इसके बाद बंडा थाने में एक दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए। थाना प्रभारी पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

बंडा पुलिस ने 20 मई को मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक कार्यकर्ता को हवालात में डाल दिया था। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बंडा थाना प्रभारी से वार्ता करने पहुंचे थे, तो थाना प्रभारी, दरोगा और सिपाहियों ने उनसे अभद्रता की थी। इस मामले में पांच जून तक बंडा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर छह जून से सीओ कार्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
बृहस्पतिवार को तमाम कार्यकर्ता सीओ कार्यालय पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। सीओ पंकज पंत और पुवायां के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने उनसे वार्ता की। सीओ ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन जिलाध्यक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आज ही कार्रवाई होनी चाहिए। बात नहीं बनने पर कार्यकर्ता पैदल ही जिला मुख्यालय रवाना हो गए। बड़ागांव से तहसीलदार मनोज कुमार सिंह कार्यकर्ताओं को वापस लाए। इसके बाद एसडीएम संजय पांडे, तहसीलदार और सीओ ने किसान नेताओं से वार्ता कर बताया कि दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। थाना प्रभारी के खिलाफ जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। साथ ही दर्ज रिपोर्ट की निष्पक्ष विवेचना भी कराई जाएगी। दरोगा, सिपाही पर कार्रवाई की जानकारी के बाद कार्यकर्ताओं ने संतुष्टि जताई और वापस लौट गए। सीओ ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन


-
बंडा थाने के दो दरोगा और चार सिपाहियों पर एसपी का चाबुक

पुवायां। आचार संहिता की आड़ में मनमानी कर रहे पुलिसकर्मियों पर एसपी का चाबुक चलना शुरू हो गया। चुनाव संपन्न होने के बाद लोगों से ठीक व्यवहार नहीं करने आदि के आरोप में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। भाकियू नेताओं के अभद्रता के आरोपों की जांच के बाद दो दरोगा और चार सिपाहियों को लाइन का रास्ता दिखा दिया गया। इनमें से तीन पर भाकियू नेताओं ने आरोप लगाए थे।
बंडा थाने के दरोगा गोविंद कुमार, सुरेशचंद्र, सिपाही प्रिंस चौधरी, अनिल कुमार, अंकुर तोमर और अंकित धामा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिसकर्मियों पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने, लोगों को थाने लाकर छोड़े जाने, लोगों को परेशान करने, भाकियू प्रतिनिधिमंडल से अभद्रता करने के आरोप थे। थाना प्रभारी पर गलत व्यवहार करने का आरोप भी था। दो दरोगा और चार सिपाहियों के लाइन हाजिर होने से बंडा थाने के पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। अभी और भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। बंडा इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्य का कहना है कि कार्रवाई किस कारण हुई है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बुधवार रात आदेश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन





विभिन्न आराेपों में बंडा थाने के दो दरोगा और चार सिपाही लाइन हाजिर किए गए हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं के थाना प्रभारी पर आरोपों की जांच चल रही है।

पंकज पंत, सीओ पुवायां

पुवायां में सीओ कार्यालय पर किसान नेताओं से वार्ता करते सीओ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें