फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निरीक्षण में 63 स्कूल मिले बंद, मार्च महीने का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा के दौरान बीएसए, बीईओ व जिला समन्वयकों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के 63 स्कूल बंद मिले। बीएसए ने बंद मिले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज अध्यापकों, सहायक अध्यापकाें का मार्च महीने का वेतन बाधित कर दिया है, साथ ही अनुदेशकों व शिक्षामित्रों का अनुपस्थित दिवस का मानदेय अवरुद्ध कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अपना स्पष्टीकरण मासिक वेतन लॉक होने से पूर्व कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षकों से कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराएं, साथ ही एक माह तक छात्र-छात्राओं की प्रार्थना सभा व विद्यालय बंद होने के फोटोग्राफ जियो टैगिंग के साथ व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। बीएसए कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कई महीने से प्रेरणा पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत के चलते बंद स्कूलों का डाटा नहीं दिख रहा था। कमी दूर होने के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें