शाहजहांपुर में कार्यशाला में बोलतीं वक्ता। संवाद
शाहजहांपुर। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की ओर से आईसीटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अनुभव साझा किए।
कार्यशाला का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर पवन कुमार चौरसिया ने एआई और हमारा भविष्य’ विषय पर विचार रखे। विधायक ददरौल अरविंद सिंह ने शिक्षकों और बच्चों के प्रस्तुतिकरण देखे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बच्चों के तैयार एआई एप के प्रस्तुतिकरण की सराहना की। समाजसेवी राकेश मिश्र अनावा ने बच्चों को पुस्तकों और एआई के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चौहान, जिलाध्यक्ष पारुल मौर्य, डॉ. विकास खुराना, बालमुकुंद, नीतू पवन आदि मौजूद रहे। संवाद