कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल इनरव्हील की सदष्य। संवाद
शाहजहांपुर। इनरव्हील क्लब की ओर से जन्माष्टमी का कार्यक्रम चौक स्थित मधु कपूर के निवास पर हुआ। इसमें लड्डू गोपाल की झांकी ने सभी का मनमोह लिया। कान्हा की बधाइयों औ्र भावपूर्ण भजनों ने समा बांध दिया। पीली, गुलाबी साड़ी, सूट में सभी सदस्यों ने गोपियों का भाव लिए नृत्य किया। उत्सव में अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सचिव रागिनी, वरिष्ठ सदस्य सुनीता गर्ग, रेणु अरोड़ा, सुधा प्रसाद, माधुरी रस्तोगी, मिथिला अंचल, ज्योति शर्मा, ज्योति गुप्ता मौजूद रहीं। संवाद