एसपी ग्रामीण से शिकायत करते खुटार के रंधीर सिंह। संवाद
- फोटो : 1
खुटार। नगर के मोहल्ला रायटोला में कूड़ा हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कराया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घायल पुवायां में एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे से मिले और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
रायटोला निवासी रंधीर सिंह ने एसपी ग्रामीण को बताया कि 18 सितंबर की सुबह कूड़ा हटाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। झगड़ा करने वाला अपने पुत्र और छह भाइयों के साथ रात साढ़े नौ बजे धारदार हथियार और लाठी, डंडे लेकर उनके घर में घुस आया और उनको पीटने लगा। भाई रूप सिंह और परिवार के सत्यजीत सिंह, भानू देवी आदि को भी चोटें आई हैं। रंधीर सिंह ने तहरीर दी तो पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बताया कि खुटार पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद