शाहजहांपुर। राजघाट के पास कंपोजिट शराब की दुकान पर मामूली विवाद के चलते सेल्समैन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
सेल्समैन शिवकुमार सोमवार को दोपहर दुकान पर खाना खा रहे थे। इस बीच एक युवक ने आकर बीयर मांगी। शिवकुमार ने खाना खाने तक रुक जाने के लिए कहा तो युवक भड़क गया और बहस करने लगा। उस वक्त वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद शाम को युवक अपने छह-सात साथियों के साथ पहुंचा और दोबारा शिवकुमार से बीयर मांगी। फिर उसी बीयर की बोतल को सिर पर मारकर सेल्समैन को घायल कर दिया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि जियाखेल मोहल्ले के रहने वाले आरोपी सचिन का पुलिस ने चालान कर दिया है। संवाद