फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 50 हजार की लूट की सूचना गलत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामकिशोर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाने में 50 हजार रुपये लूट की दी गई सूचना गलत पाई गई। जांच में मामला मारपीट का निकला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बरीलालपुर निवासी रामकिशोर ने शनिवार को थाने में पहुंचकर 50 हजार रुपये लूटने की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि गांव के पुनीत ने लूटपाट की है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। पुनीत को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए उसने लूट की सूचना दी। पुलिस ने रामकिशोर को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170, 126, 135 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें